बालूशाही बनाने के लिए सामग्री – Ingredients For Balushahi Recipe
मैदा – 500 ग्राम
शक्कर – 600 ग्राम
घी – 150 ग्राम
दही – 1/2 कप
बेकिंग सोडा – 01 छोटा चम्मच
घी – तलने के लिये
बालूशाही बनाने की विधि – How To Make of Balushahi Recipe In Hindi
बालूशाही बनाने की विधि बालूशाही मिठाई बनाने के लिये सबसे पहले मैदा को एक बड़े प्याले में छलनी से अच्छे से छान लीजिए. इसके बाद मैदा में दही और बेकिंग सोडा डालकर मिलाइए और गुनगुने पानी की सहायता से हल्का टाइट गूंथ लीजिए. जब सारी सामग्री एक अच्छी तरह से मिक्स हो जाए तब आटे को गीले कपड़े से ढ़क कर 20 मिनट के लिए रख दीजिए.
20 मिनट बाद आटे को हल्के हाथों से फिर से एक बार गूंध लीजिए. और फिर आटे की छोटी-छोटी लोइयां बना लीजिए. इन लोइयों को गोल करने के बाद हथेली की सहायता से दबा कर अच्छे से चपटा कर लीजिए. और फिर ऊपर से अंगूठे से दबा कर बीच में गड्ढा बना लीजिए.

अब गैस पर एक कडाही में घी डाल कर गरम करने के लिए घी गरम होने पर आंच को धीमी कर दीजिए. और कढ़ाई में जितनी बालूशाही आएं उतनी बालूशाही डाल कर सुनहरी होने तक तल अच्छे से पलट- पलट कर तल लीजिए. और एक प्लेट में निकाल लीजिए. अब इसी तरह से बाकि सारी बालूशाही तलकर तैयार कर लीजिए.
अब एक बड़े बरतन में शक्कर में लगभग 500 मिलीलीटर पानी मिलाकर गैस पर रखिए. और पकाकर एक तार की चाशनी बना लीजिए. जब चाशनी पककर तैय्यार हो जाए तो गैस बंद कर दीजिए. और गरम चाशनी में ही सिंकी हुई बालूशाही डाल दीजिए. इन्हें लगभग 20 मिनट तक चाशनी में डूबी रहने दीजिए.
15 मिनट के बाद बालूशाही चाशनी में अच्छे से तर हो जाएं तो बालूशाही को चाशनी से किसी बड़े बर्तन में निकाल लीजिए. और एक-एक बालूशाही अलग-अलग करके पंखे की हवा में रख दीजिए. जिससे बालूशाही की चाशनी सूख जाए.
अब आपकी स्वादिष्ट बालूशाही बनकर तैयार है. इन्हें आप चाहें तो ताज़ा-ताज़ा खाएं और चाहें तो एयर टाइट कंटेनर में रखकर जब मन करे तब खाएं और सर्व करें.
वेबसाइट पर समय देने के लिए आपका शुक्रिया







0 comments:
Post a Comment